मेष :

आप अपने तकनीक ज्ञान को और अच्छा बनाने के लिए किसी कुशल व्यक्ति से सलाह मशविरा करते हुए दिखेंगे। आप हर सम्भव प्रयास करेंगे जिससे कि व्यवसायिक गति को और तेजी देने में प्रगति आ सके। आपके मन में नए किन्तु सृजनात्मक विचारों की उपज रहेगी। जिससे आप कुछ जोखिम भरे निर्णय भी लेने से पीछे नहीं हटेंगे। आप देखेंगे कि आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि की स्थिति रहेगी। यदि आप पढ़ने लिखने वाले छात्र है। तो आप अपने अध्ययन में जहाँ तेजी रखेंगे। वहीं अपनी तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। पुरानी बातें भूल जाएं कुछ अनपेक्षित घटनाएं भी हो सकती हैं। इन दिनों में चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव से चलकर बारहवें भाव तक आ जाएगा। रुके हुए काम भी समय से पूरे हो सकते हैं। इन दिनों मे आपको सोच-समझकर बात करनी होगी। कोई आपकी बात का गलत फायदा भी उठा सकता है। इन सात दिनों में छोटी-मोटी यात्रा का योग भी बन रहा है। कुछ योजनाएं अधूरी भी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की संभावना है। 

वृष :

यदि आप उत्पादन व विक्रय के कामों से जुटे हैं। तो आपको व्यापक सफलता रहेगी। इस सप्ताह आप देखेंगे कि सगे भाई व पिता के साथ आप समांजस्य बनाकर चलने में रूचि रखेंगे। जिससे आपको कुछ कामों को करने में आसानी बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा बना रहेगा। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। इस दौरान आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपकी आमदनी भी अच्छी रहेंगी। किन्तु ऋणों के भुगतान की चिंता रहेंगी। इन दिनों में नौकरी की बातचीत में रुकावटें आने की भी संभावना बन रही है। अचानक हानि और अनचाही यात्रा का योग भी बन सकता है। इस हफ्ते आप किसी भी तरह का जोखिम न लें, आर्थिक हानि होने के योग बन रहे हैं। भूमि-भवन और वाहन में पैसा खर्चा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी हो सकती है। कुछ बड़े फैसलों को टालना आपके लिए अच्छा रहेगा। इन दिनों में वाणी पर संयम जरूरी है।

मिथुन :

हालांकि जल्दवाजी में लिए गए निर्णय आपके लिए कुछ हानि कारक हो सकते है। अतः चाहे आप भूमि की खरीद कर रहे हो या फिर किसी विवादित मामलें में अपना हस्ताक्षेप बढ़ा रहे हो। स्वजनों से सलाह-मशविरा करना लाभकारी रहेगा। आप यद्यपि कुछ समाजिक जीवन में बढ़त बनाने मे लगे रहेंगे। आप धर्म लाभ हेतु किसी देवता के दर्शन हेतु कहीं जाने को तैयार रहेंगे। आप देखेंगे कि सर्विस पेशा के क्षेत्रों में कुछ कठिन स्थिति बन रही है। जिससे आपको परेशानी रहेगी। आप से कोई कार्य क्षेत्र में अचानक ही उलझ सकता है। अचानक यात्रा का योग बनेगा। नए लोगों से मेल-जोल बनेगा। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। राजनीति वालों के लिए समय शुभ रहेगा। आपके कॉन्टैक्ट्स अपडेट होंगे। बड़े या महत्वपूर्ण लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। ऑफिस, निवास, आस-पास के लोग, आर्थिक स्थिति, डेली रूटीन में भी पॉजिटिव बदलाव हो सकते हैं। 

कर्क :

आपके उन्नति के मार्ग और आसान होते जाएंगे। जिससे आपके मन में नया जज्बा रहेगा। हालांकि शुभ व सकारातमक ग्रहीय स्थिाति होने से आप कुछ अधिक सक्रिय होकर कामों को अनायास ही अंजाम तक पहुंचाने में लगे रहेंगे। जिससे आप देखेंगे आपके लिए कई मायनों में साख रहेंगे। चाहे वह आजीविका के क्षेत्रों की बात हो या फिर पारिवारिक जीवन में बढ़त बनाने की स्थिति हो, आप आगे रहेंगे। इस आप देखेंगे कि आप जिस हिसाब की मेहनत कर रहें है। उस हिसाब से धन लाभ नहीं हो रहा है। नौकरी और बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है। पुरानी मेहनत, योजना और कॉन्टैक्ट्स इस सप्ताह आपके बहुत काम आएंगे। कर्क राशि के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग बड़ी जिम्मेदारी निभा लेंगे। किसी खास परीक्षा या इंटरव्यू में भी सफलता मिलने के योग हैं। 


सिंह :

आपको अधिक धन व समय दोनों ही लगाना पड़ेगा। आप देखेंगे कि आपके व्यय स्तर में बढ़त की स्थिति बनी रहेगी। जिससे आप कुछ परेशान से रहेंगे। आप बढ़ते हुए व्यय को अपनी निजी चिंता का विषय यदि नहीं बनाएंगे तो आपकी मानसिक परेशानी में कमी रहेगी। आप अपनो से कुछ दूर रहेंगे। जिससे उनके मध्य कुछ कहा सुनी की स्थिति रहेगी। हालांकि इस सप्ताह के दूसरे भाग से ग्रहीय स्थिति अपके लिए शुभ सकारात्मक रहेगी। जिससे आपको काम-काजी जीवन में बढ़त रहेगी। वहीं निजी संबंधों में मधुरता रहेगी। इस सप्ताह के अंतिम भाग में आप कुछ कीमती वस्तु की खरीद के लिए साचेंगे। नौकरी और बिजनेस में भी परेशानियां आ सकती हैं। पिता की सेहत का भी आपको खास ध्यान रखना होगा। विदेश यात्रा भी होने की संभावना बन रही है। बिजनेस के मामलों में सावधानी रखनी होगी। इन दिनों में सिंह राशि के लोग अपने मन की आवाज सुनें और फिर कोई निजी या व्यावसायिक मामलों में कोई कदम बढ़ाएं। 

कन्या :

आपको आय के संबंधित स्रोतों से वांछित लाभ समय पर प्राप्त रहेगा। आप देखेंगे कि इस सप्ताह के पहले भाग में आपको अनुकूल स्थिति प्राप्त रहेगी। जिससे आपकी आमदनी में बढ़त रहेगी। यदि आप पढ़ने वाले छात्र हैं, तो आप अपने पढ़ने के विषयों को और संलग्नता के साथ तैयार करेंगे। जिससे आप साथी को रिझाने के लिए तत्पर रहेंगे। आपके स्वास्थ्य में सिर, कंधों के दर्द तनाव, रक्त विकार रहेंगे। जिससे आपको किसी डाक्टर की सलाह से दवा खानी पड़ सकती है। जिससे आप अपने कामों को तय समय से करने में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख शांति रहेगी। आर्थिक जीवन भी सूर्य से प्रभावित हो सकता है। आपको किसी तरह का डर परेशान कर सकता है। कोई गुप्त बात पता चल सकती है। आप पूरे कॉन्फिडेंस से विपरीत स्थितियों का सामना करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंध न बिगाड़ने दें। निजी संबंधों में कुछ छोटी-मोटी परेशानियां पैदा हो सकती हैं। विभिन्न स्थितियों में कई भूमिकाएं एक साथ निभानी पड़ सकती है। दूसरों से तारीफ मिलेगी। 

तुला :

आपको संस्था को आगे बढ़ाने तथा उसके कुशल संचालन का श्रेय संबंधित लोगों के द्वारा दिया जाएगा। यदि आप इन कामों से ताल्कुल नहीं रखते हैं, तो आजीविका के किसी भी क्षेत्र में हो आप तालमेल स्थापित करने में कामयाब रहेंगे। आपके धन लाभ की स्थिति और मजबूत रहेगी। जिससे आप अपने कामों को तेजी से करने में लगे रहेंगे। निजी रिश्तों में आप इस सप्ताह के दूसरे भाग से अनुकूलता को प्राप्त करेंगे। आप साथी को नए उपहारों को देने के मूड़ में रहेंगे। आपके व्यय भार को बढ़ाने वाले रहेंगे। जिससे आप सोचेंगे किन्तु आगामी लाभ की आशा से उसे चिंता का विषय नहीं बनाएं, आप देखेंगे कि इस दरम्यान आपके स्वास्थ्य में कुछ पीड़ाएं रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में धन लाभ हो सकता है। डॉक्टर, वकीलों और शासकीय कर्मचारियों के लिए समय शुभ है। साझेदारी संबंधी घटनाक्रम सामने आएगा। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। चतुराई और कौशल से व्यावसायिक क्षेत्रों में परियोजनाओं में सफल हो सकते हैं। आपकी पुरानी परेशानियां कम हो सकती हैं। आपका विरोध पिछले कुछ दिनों से हो रहा था, तो वो कम हो जाएगा। 

वृश्चिक :

आप जिन कामों को हाथ लगाएंगे वह धीरे-धीरे सफल होने के संकेत देते रहेंगे। किन्तु आपको इसके लिए शुरू से ही कई स्तर पर कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप घर परिवार के साथ समांजस्य स्थापित करने में लगे रहेंगे। वैसे आपको स्वास्थ्य में सांस व रक्त संबंधी समस्याएं रहेगी। जिसके लिए आपको कुछ दवाओं का सेवन करना पड़ेगा। जिससे आप अच्छे स्वास्थ्य के स्वामी रहेंगे। आपके व्यसाय में वृद्धि रहेंगी। जिससे आप अपने कामों में मन लगाकर काम करने में लगे रहेंगे। आपके आय में सुधार की स्थिति रहेगी। जिससे आप कुछ जरूरी उपकरणों की खरीद को अंजाम देने में व्यस्त रहेंगे। इस सप्ताह चंद्रमा मकर से मीन राशि तक जाएगा। जिससे वृश्चिक राशि वाले लोगों को शेयर बाजार से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कानूनी मामलों में भी आपकी जीत होगी, लेकिन मानसिक अशांति भी हो सकती है। आप नौकरी या बिजनेस से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण बात पता लगाने में सफल हो सकते हैं। दूसरे लोग 

धनु :

आपको धन निवेश व बाहरी यात्राओं में लाभ की स्थिति रहेगी। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आप देखेंगे कि कुछ लोग अन्दर ही अन्दर आप से विरोध करेंगे। किन्तु खुलकर आपके सामने आने से कतराते रहेंगे। आप देखेंगे कि इस दौरान आपकी सेहत में प्रतिकूल स्थिति रहेगी। जिससे आपको कुछ दवाओं के साथ परहेजों को करना पड़ सकता है। इस दौरान निजी संबंधों में तनाव की स्थिति रहेगी। जिससे आप परेशान रहेंगे। आपको जहाँ परिवार के साथ लगाव रहेगा। वहीं समाजिक प्रतिष्ठा भी रहेगी। अर्थात् आपके स्वास्थ्य को सुधारने के साथ व्यवसायिक प्रगति देने वाले रहेंगे। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आप जरूरी उपकरणों को जुटाने में सफल रहेंगे। इनमें आपको खुशी मिलेगी। धन लाभ होगा। बिजनेस में कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। पुरानी और भी योजनाएं सफल होने से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। नई योजनाओं में निवेश के लिए समय सामान्य है। 

मकर :

आप अपने लिए गए निर्णयों की समीक्षा करने के लिए सोचेंगे। आप देखेंगे कि आपसे कहीं चूक हुई है, जिसे आप सुधारने के लिए लगे रहेंगे। आप देखेंगे कि आपके यह प्रयास इस सप्ताह सफल रहेंगे। तकनीक व साहित्य के क्षेत्रों में मशहूर रहेंगे। आप अपने जीवन साथी से लंबे अन्तराल के बाद मिलने के लिए लालायित रहेंगे। आप उनके रूचि के अनुसार कुछ वस्तुओं का उपहार देने के लिए तैयार रहेंगे। इस दौरान आपके सेहत में प्रतिकूल असर रहेगा। जिससे आपको अस्पताल तक जाना पड़ेगा। चंद्रमा इन दिनों में आपकी ही राशि से शुरू होगा और मीन तक जाएगा। इससे कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग तो है, ठेकेदारों और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। इसके अलावा कामकाज के मामलों में आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। आप अपने काम पर ध्यान रखें। इस हफ्ते आपको धन लाभ भी होगा। माता की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है।

कुम्भ :

आप देखेंगे कि इस माहौल में काम करना कुछ कठिन सा रहेगा। आप देखेंगे कि आपके सेहत में कुछ कमजोरी की स्थिति रहेगी। जिससे आपको बदन दर्द व सिर दर्द से परेशानी रहेगी। जिससे आप किसी उपचारक की सलाह से दवा लेने के लिए तैयार रहेंगे। इस सप्ताह के दूसरे भाग से आप पुनः सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रत्यनशील रहेंगे। आप देखेंगे कि स्वास्थ्य सुखद व सुन्दर रहेगा। निजी रिश्तों में मधुरता का संचार रहेंगा। आप अपने कामों को तेजी देने के लिए पुनः लगे रहेंगे।  आपकी परेशानी और बढ़ सकती है लेखकों, बुद्धिजीवियों, कवि और प्रोफेसरों के लिए समय शुभ रहेगा। आपकी सेविंग बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा भी इन दिनों में आपको मिल सकता है। इन दिनों में आपके आसपास का या आपसे जुड़ा कोई व्यक्ति अच्छी दोस्ती निभा सकता सकता है। अचानक यात्रा का योग बन रहा है।

मीन :

आप बढ़ती हुई जिम्मेदारियों से परेशान नहीं रहेंगे। बल्कि अपनी क्षमताओं के साथ उन्हें पूरा करने में संलग्न रहेंगे। आपके आय में बढ़त की स्थिति बनी रहेगी। निजी रिश्ते में भी आप साथी के अनुकूल रहेंगे। आप निजी संबंधों में उपहारों को देगे भी और प्राप्त भी करेंगे। आपके स्वास्थ्य में प्रतिकूल असर रहेगा। जिससे आपको कुछ और धन व्यय करना पडेगा। धन निवेश व विदेश के मामलों में बढ़त बनी रहेगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में आप आगे रहेंगे। जिससे आपके कई कामों में प्रगति की स्थिति रहेगी। इसके साथ ही आपके जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। खर्चा और तनाव बढ़ सकता है। साथ ही कामकाज में मेहनत बढ़ सकती है। नई चुनौतियां मिलेंगी। फालतू कामों में भाग-दौड़ भी होने की संभावना बन रही है। इस हफ्ते आपको कई नाजुक फैसले करने पड़ सकते हैं। माता की सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

0 Comments