मेष:

कुछ खास कदम उठाए जाने की संभावना है। किसी यात्रा पर जाने के लिए अचानक सूचना मिल सकती है। यह हफ्ता उत्साहवर्द्धक रहेगा। जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण व्यवहारिक रहेगा। आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने पर ध्यान देंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। वाहन एवं आभूषण की खरीदारी करेंगे। 

वृष:

आपके काम को लेकर वरिष्ठों द्वारा दी गई सलाह आपके करियर में उछाल ला सकती है। साहित्यिक व्यवसाय की जरूरत आपको कुछ दिलचस्प लोगों से मिलवा सकती है। उत्साह और उर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्य क्षेत्र के साथ ही साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाने की  कोशिश करेंगे। सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। इनकी मदद से धन का लाभ प्राप्त होगा।  

मिथुन:

पेशेवर मोर्चे पर चीजों को अपने अनुकूल ढालने में सफल रहेंगे। समय की मांग है कि जिसके साथ आपकी बातचीत बंद है उससे नई शुरुआत करें जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। विकास कार्यों में गति आएगी। जीवनसाथी के साथ आनंदपूर्ण समय बिताएंगे। कार्यों में आने वाली बाधाओं को आसानी से पार कर लेंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। 

कर्क:

पेशेवर मोर्चे पर काम से भटकाव संभव है जिसके कारण जो आपके लिए काम करता है, उसे नापसंद करने से बात नहीं बनेगी। आपको थोड़ा सहिष्णु होने की जरूरत है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में सहभागी बनेंगे। नए विचार एवं दृष्टिकोण का जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। सलाह है कि निराशा को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। 

सिंह:

शैक्षणिक मोर्चे पर फ्रेशर अच्छी शुरुआत कर सकते हैं। आमदनी बढ़ने की स्थिति बन रही है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होने की संभावना है। इस हफ्ते जनसंपर्क बढ़ेगा। नए-नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। सोच-समझकर निवेशा कीजिए फायदे में रहेंगे। 

कन्या:

घर में जो काम आपने शुरू किया है, उसमें आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। जिस काम में आपको दिसचस्पी है, उस काम का मौका मिलने की संभावना है। उत्साह बढ़ेगा। कुछ बड़ा करने की सोचेंगे, फायदे के लिए जोखिम भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रिश्तों में आपसी तालमेल बढ़ेगा। अपनी सीमाओं एवं मर्यादा का ध्यान रखें। 

तुला:

काम के मोर्चे पर कुछ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इंजीनियर, डॉक्टर और व्यापारियों को अच्छा मौका मिलने की संभावना है। इस हफ्ते काफी व्यस्त रहेंगे, एक साथ कई विषयों पर काम करना होगा। व्यय बढ़ेगा, बजट का ध्यान रखें। प्यार के रिश्ते मजबूत होंगे अथवा नए रिश्तों की शुरूआत हो सकती है। ईश्वर कृपा महसूस करेंगे। 

वृश्चिक:

रोमांटिक जीवन में प्यार को आप अच्छी तरह निभा सकते हैं। दो काम एकसाथ हाथ में लेने के कारण आपका दिन बहुत व्यस्त रहने वाला है, धार्मिक एवं दार्शनिक विषयों में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। कारोबार में विस्तार की सोचेंगे। निकट संबंधियों से तालमेल बनाकर रखें, सहयोग मिलेगा। 

धनु:

परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने का सुनहरा मौका यदि आपके मन में कोई अन्य विचार चल रहा है तो आप इशारों-इशारों में किसी को ये जाहिर कर सकते हैं। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र के साथ घरेलू मुद्दे प्रमुख रहेंगे। व्यक्तिगत जीवन में दखलंदाजी करने वालों से सावधान रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। 

मकर:

करियर के क्षेत्र में किसी को प्रभावित करने के लिए आप किसी भी हद तक जा सकते हैं। काम में नई प्रगति के कारण आवश्यक काम की योजना में परिवर्तन संभव है। यह हफ्ता मिलाजुला रहेगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और रिश्तों में नयापन आएगा। कार्यक्षेत्र में किसी का सहयोग लाभप्रद रहेगा। 

कुंभ:

घर का समायोजन या नवीकरण करवाने में व्यस्त रह सकते हैं। आप जो काम करने का मन बना रहे हैं, उसकी योजना थोड़ी सावधानी के साथ बनाने की आवश्यकता है। मन और भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पैसों को जरूरत से अधिक महत्व नहीं दें, लालच नुकसानदेय हो सकता है। परिवार की अपेक्षाएं बढ़ेगी। कार्य के साथ ही साथ परिवार औ बच्चों पर ध्यान दें, मानसिक संतोष मिलेगा। 

मीन:

घरेलू मोर्चे पर अत्यधिक खुशियों का जो काम पहली बार में आपको दिया गया है, उसे किसी और के पास जाने से पहले ही पूरा करना बेहतर रहेगा। इस हफ्ते ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कामयाबी मिलेगी, उत्साहित रहेंगे। रिश्ते मजबूत होंगे। गैर जरूरी चीजों और कार्यों से दूर रहें। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। 

0 Comments