मेष : 

इस सप्ताह राशिस्वामी मंगल धनभाव से गोचर कर रहे हैं। धनभाव के स्वामी शुक्र आपके लाभ भाव में पराक्रम भाव के स्वामी बुध के साथ युति में हैं। लाभ भाव के स्वामी शनि, गुरु और केतु के साथ भाग्य भाव में युति से हैं। भागीदारी के व्यापार में लाभ होगा। कार्यस्थल पर अपने अधीनस्थों के साथ मधुर सम्बन्ध रखने से आपको लाभ होगा। बॉस या अन्य उच्चाधिकारियों से सहयोग कम मिलेगा, फिर भी कोई परेशानी नहीं होगी। यह सप्ताह पर्याप्त भागदौड़ वाला और व्यस्तता से भरा हुआ है। सप्ताह के प्रारंभ में आशा के अनुरूप कार्यों में सफलता प्राप्त होगी लेकिन सप्ताह के अंतिम दो दिन विशेष सावधानी बरतें क्योंकि सप्ताह के अंतिम दो दिन आपकी मनोवृत्ति अत्यन्त संवेदनशील रहेगी। वाद-विवाद से बचें।

वृष :

इस सप्ताह आपका राशिस्वामी शुक्र आपके कर्मस्थान में धनभाव के स्वामी बुध के साथ युति में हैं। मंगल आपकी राशि में विराजमान हैं। लेकिन मंगलवार को चंद्रमा के आपकी राशि में आ जाने से आप ऊर्जावान और आत्मविश्वास से कार्य करना शुरू कर देंगे। इस समय आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। आपकी उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी एवं  वाणिज्य-व्यापार में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करेंगे। यह सप्ताह पूर्ण रूप से शुभ है लेकिन किसी के बहकावे में न आएं। आपकी उन्नति से जलने वाले आपको गुमराह करके हानि पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील है। 

मिथुन :

इस सप्ताह आपका राशिस्वामी बुध भाग्यभाव में शुक्र के साथ विराजमान रहेंगे। धनेश चन्द्रमा आपके लाभ भाव से धन भाव तक गोचर करेंगे। राहू आपकी राशि में ही उपस्थित हैं। कागजी खानापूर्ति में कोई टालमटोल ना करें जिससे कोई कानूनी व्यवधान खड़ा हो सके। साथ ही सम्बंधित डॉक्युमेन्ट्स को पढ़े बिना कोई फैसला ना लें। आर्थिक लेन-देन में जल्दबाज़ी ना करें और बहुत सोच समझ कर ही धन का व्यापार करें। आपकी भाग-दौड़ बहुत रहेगी। वाद-विवाद से बचें, अनावश्यक व्यय के कारण मन अशांत रहेगा। सप्ताह के मध्य में सुखी रहेंगे। कार्यों के मन के अनुसार होने के कारण चित्त प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के अन्तिम दिनों में धन प्राप्ति एवं नवीन लाभदायक योजनाओं का प्रस्ताव प्राप्त होगा।

कर्क :

इस सप्ताह राशिस्वामी चन्द्रमा दशम भाव में हैं और सप्ताहांत में आपकी राशि से गोचर करेंगे। धनभाव के स्वामी सूर्य भाग्य भाव में हैं। लाभ भाव के स्वामी शुक्र अष्टम भाव में बुध के साथ विराजमान हैं। इस सप्ताह शुक्र और बुध के आठवें भाव में आ जाने से बड़ी राहत मिलेगी। यदि इस सप्ताह अपनी कार्य क्षमता के अनुरूप आप कार्य करें और उसकी दिशा सही हो तो बहुत अधिक सफलता का योग बन रहा है। परिश्रम के अनुपात में सफलता आपके कदम चूमेगी, यात्रा में लाभ मिलेगा। सप्ताह के मध्य के दो दिन आय से अधिक खर्च का योग बन रहा है, सोच-समझकर ही निवेश करें। शुभ समाचार प्राप्त होगा।

सिंह :

इस सप्ताह आपके राशिस्वामी सूर्य अष्टम भाव से गोचर कर रहे हैं। आपके धनभाव के स्वामी बुध कर्मस्थान के स्वामी शुक्र के साथ युति बनाकर सप्तम भाव से गोचर कर रहे हैं। लाभ भाव में राहू गोचर कर रहे हैं। आपकी वाणी में शिष्टता अधिक रहेगी। आप व्यवसायिक मोर्चे पर कम्युनिकेशन पर अधिक बल देंगे और इसका अच्छा फल भी प्राप्त कर सकेंगे। शुरू के 5 दिनों में आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, सहयोगी मदद करेंगे लेकिन सप्ताह के अंतिम दो दिन परिस्थितियां विपरीत हो जाएंगी, मित्र भी शत्रुवत व्यवहार करेंगे। अनावश्यक खर्चे से मन खिन्न रहेगा।

कन्या :

इस सप्ताह आपके राशिस्वामी बुध तथा धनभाव के स्वामी शुक्र युति बनाकर छठे भाव से गोचर कर रहे हैं। लाभेश चन्द्रमा इस सप्ताह अष्टम भाव से लेकर लाभ भाव तक गोचर करेंगे। शनि की दृष्टि बुध और शुक्र पर रहेंगी। व्यवसाय से जुड़े कार्य सरलता से संपन्न होंगे। व्यापारियों को सभी कर्मचारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन की आमदनी का प्रवाह उत्तम रहेगा। विदेश या दूरस्थ स्थान पर आपकी आमदनी अटक कर फिर मिल सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, भाग्य का सितारा साथ देगा लेकिन अपने मन के गुप्त रहस्यों को तथा भावी योजनाओं को किसी पर प्रकट न करें।

तुला :

इस सप्ताह राशिस्वामी शुक्र भाग्येश बुध के साथ पंचम भाव से गोचर कर रहे हैं। धनभाव के स्वामी मंगल अष्टम भाव से गोचर कर रहे हैं। लाभेश सूर्य छठे भाव में हैं। इन दिनों धैर्य के साथ काम करें। कोई काम पूरा न होता हो। कामकाज का दबाव बना रहेगा। धन के प्रवाह की गति कम लेकिन स्थिर बनी रहेगी जिससे संतोष मिलेगा। मुश्किलों को आसान बनाना आपकी सकारात्मक सोच पर निर्भर करता है। यदि सरकारी संस्थानों में आपका पेमेंट फंसा हो तो निकलवाना टेढ़ी खीर होने वाली है। कार्य हानि, वाद-विवाद का योग बन रहा है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अपनी प्रिय वस्तुओं को संभाल कर रखें। सप्ताह मध्य में स्थिति नियंत्रण में आने लगेगी। सप्ताह के अंतिम दो दिन बिगड़े कार्य बनने लगेंगे विघ्न-बाधाएं समाप्त होंगी।

वृश्चिक :

इस सप्ताह आपके राशिस्वामी मंगल सप्तम भाव में विराजमान हैं। धनभाव के स्वामी स्वग्रही होकर शनि और केतु के साथ धनभाव में ही विराजमान हैं। इस समय आपके पेशेवर जिंदगी में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने कार्यों के प्रति सकारात्मक एवं सजग बने रहने की आवश्यकता है। हर कार्य में भागदौड़ और अनावश्यक परेशानी बनी रह सकती है। अपने कर्मचारियों के प्रति सहृदयता का भाव बनाये रखें। बदली परिस्थितियों में बदल जाना ही अच्छा है। अन्यथा असफलता मिलते देर नहीं लगेगी। सप्ताह का अंत मंगलकारी रहेगा। प्रारम्भ में सुखद घटनाएं मन को प्रसन्न रखेंगी। अंतिम दो दिन मंगलकारी कार्यों में व्यतीत होंगे।

धनु :

इस सप्ताह आपकी राशि से शनि महाराज गोचर कर रहे हैं इसलिए साढ़े-साती का सर्वाधिक असर होगा। आपकी राशि से ही राशिस्वामी गुरु और केतु भी गोचर कर रहे हैं। लाभ भाव के स्वामी शुक्र आपके तीसरे भाव से गोचर कर रहे हैं। शनि की दृष्टि तीसरे भाव पर है। आप अपने उत्पाद की और अपनी अच्छी छवि लोगों के बीच बनाने में सफल होंगे। आपकी प्रगति से बहुत सारे लोगों को ईर्ष्या हो सकती है। जो जातक नौकरी में परिवर्तन चाहते हैं, उनको इस समय अच्छा अवसर मिल सकता है। सप्ताह का अंत मंगलकारी रहेगा। प्रारम्भ में सुखद घटनाएं मन को प्रसन्न रखेंगी। सप्ताह के मध्य सावधानी बरतें, विघ्नकारी परिस्थिति मन में कष्ट उत्पन्न कर सकती है।

मकर :

इस सप्ताह आपका राशिस्वामी और धनभाव के स्वामी शनि आपके व्यय भाव से गुरु और केतु के साथ गोचर कर रहे हैं। धनभाव में शुक्र और बुध विराजमान हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय प्रगति कारक है। इस समय आपको अपनी वाणी पर अंकुश रखने की जरूरत है, अन्यथा छोटे छोटे मतभेद भी आपको तनावग्रस्त कर सकते हैं। सुख, साधन के अवसर सुलभ होंगे, महत्वपूर्ण, लाभप्रद सूचनाएं प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। रुका धन पाने और अधूरा कार्य निपटाने के लिए समय अनुकूल है। 

कुंभ :

इस सप्ताह आपका राशिस्वामी शनि आपके लाभ भाव से गुरु और केतु के साथ गोचर कर रहे हैं। गुरु आपके धनभाव और लाभभाव दोनों के स्वामी हैं। वाणिज्य-व्यवसाय में आपके पास एक से अधिक स्रोत इस तरह के रहेंगे कि आपको धन मिलता रहेगा, जिसके कारण आपके महत्वपूर्ण कार्य नहीं प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का योग है। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। प्रारम्भ के 3 दिन विरोधी प्रबल रहेंगे। वाद-विवाद के कारण अनावश्यक कलह उत्पन्न हो सकती है, सप्ताह का मध्य सामान्य रहेगा। सप्ताह के अंतिम दो दिन शुभ समाचार, धन लाभ एवं कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

मीन :

इस सप्ताह राशिस्वामी गुरु कर्मस्थान में शनि और केतु के साथ गोचर कर रहे हैं। धनभाव के स्वामी मंगल तृतीय भाव से गोचर कर रहे हैं। शनि लाभ भाव के स्वामी हैं। आपकी सकारात्मक मानसिकता ही आपको परिस्थितियों से जूझने की शक्ति देगा। इस सप्ताह आपकी व्यावसायिक प्रगति के लिए संभावनाएं प्रतीत हो रही हैं। आप अपने पुरुषार्थ पर भरोसा करते हैं जो आपको हाथ आये मौके से लाभ उठाने की प्रेरणा देता है।  वृद्धि, मित्रों का सहयोग, इच्छापूर्ति के साथ होगा, किसी के भी साथ वाद-विवाद में न पड़ें। सप्ताह के अंतिम दो दिन सामान्य बीतेंगे, न होगा लाभ, न होगी हानि। मन इधर-उधर भटकेगा, प्रभु की शरण लें।


0 Comments