मेष :

इस सप्ताह आपको उधार दिया धन वापस लेना है तो आपको अपनी वाणी में मिठास लाने की जरूरत है। गैरजरूरी खर्चों के कारण आपका मन विचलित हो सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय पात्र के साथ आपकी बहस हो सकती है। आपको पेट दर्द या इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। ज्यादा खाने से दिक्कत हो सकती है। आपका मन एक जगह नहीं लगेगा। स्टूडेंट्स के मन में व्याकुलता रहेगी। सप्ताह का आखिरी चरण पहले की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। पिता या ऑफिस में बॉस से बात करते समय वाणी पर संयम रखें। कार्यो में रुकावट आ सकती है। कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

वृष :

सप्ताह की शुरुआत में एलर्जी या बुखार हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में व्यापार-व्यवसाय और नौकरी के काम में आप पूरी योजना बनाकर काम करेंगे। आपको सफलता मिलेगी। नए करार हो सकते हैं। क्रिएटिव कार्यों में आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के बीच में जीवनसाथी का साथ अच्छा मिलने वाला है। इस सप्ताह किसी नए काम में आपका मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य पर असर हो सकता है। मांगलिक कार्यो में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।

मिथुन :

आप मौज-मस्ती में ज्यादातर समय गुजारने की कोशिश में रहेंगे। इस समय अपोजिट सेक्स के प्रति आपका आकर्षण बढ़ा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर सप्ताह की शुरुआत मिश्रित फलदायक रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपको कोई फायदा हो सकता है। नौकरी में आप नए प्रॉजेक्ट में अच्छा परफॉर्म करेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इस सप्ताह आप थोड़े थके रहेंगे। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यपार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

कर्क :

आप में किसी भी काम को करने का उत्साह बना रहेगा। इस सप्ताह संतान पक्ष से भी अच्छे समाचार मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आध्यात्मिक उन्नति होगी। किसी आध्यात्मिक शिविर या धार्मिक कथा में आप शामिल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा चिंतित रहने वाला समय रहेगा। हालांकि सप्ताह के आखिर में आपके काम की तारीफ होगी और आपको कोई नया काम भी मिल सकता है। इस सप्ताह के मध्य आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उतना फल आपको नहीं मिलेगा। ननिहाल पक्ष से आपके संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन किसी के बीमार होने की सूचना आपको मिल सकती है। इस सप्ताह आप किसी की उधारी को चुका सकते हैं। अपने प्रोफेशन से आप न खुश हैं। समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

सिंह :

इस सप्ताह आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। आपकी रुचि भौतिक वस्तुओं की ओर ज्यादा रहने वाली है। विवाह योग्य जातकों के संबंध जुड़ सकते हैं। पार्टनरशिप के काम में आपको फायदा मिल सकता है। मैरीड कपल्स के बीच संबंध अच्छे बने रहेंगे। सप्ताह के बीच आपको घर के बड़ों की मदद करनी पड़ेगी। परिवार के बीच संतुलन बना रहेगा। इस सप्ताह आय के नए स्रोत तलाशेंगे, इसमें फायदा मिल सकता है। घर या दुकान में इंटीरियर डेकोरेशन का काम करवा सकते हैं। अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

कन्या :

बिजनस में किसी बड़े ऑर्डर में आपको दिक्कत आ सकती है। अभी फाइनेंस से संबंधित किसी काम के लिए समय अच्छा नहीं है। उधार देने या लेने से आपको इस समय रुकना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को कोई दिक्कत आ सकती है। कार्यस्थल पर बॉस और सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है। मान प्रतिष्ठा बढे़गी। विद्यार्थियों को थोड़ी एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी। सप्ताह के आखिरी में नई नौकरी के लिए किया जा रहा प्रयास सार्थक हो सकता है। कोर्ट कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। छुट्टी के दिन अपने परिवार के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। आकस्मिक खर्चों से हाथ तंग हो सकता है। हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।

तुला :

आपको अपने बौद्धिक स्तर में वृद्धि का अहसास होगा। साथ ही आप में रोमांस की भावना होने के कारण, आप प्रियपात्र के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। साहित्य में भी आपकी रुचि रहेगी। यह समय विद्यार्थियों के लिए भी अनुकूल है। विदेशी व्यापार से जुड़े पेशेवरों के लिए बेहतरीन समय है। आपको विदेश से लाभ मिल सकता है या विदेश यात्रा भी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और सभी कार्य बेहतर तरीके से संपन्न होंगे। प्रमोशन का भी मौका मिल सकता है। संतान पक्ष से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक :

पहले दिन किसी न किसी कारण से आप व्याकुल रहेंगे। इसका कारण तनाव, थकान या शारीरिक परेशानी, कुछ भी हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखकर परिवार में क्लेश को टाल सकेंगे। नया कार्य शुरू करने के लिए सप्ताह के आखिरी दिनों में समय अनुकूल है। पार्टनर या पार्टनर के साथ बातचीत के दौरान कभी-कभी आपको उसका क्रोध सहना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए पहला दिन छोड़कर, बाकि समय बेहतर समय माना जा सकता है। दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेनदेन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेट होगी। निवेश से लाभ संभव है।

धनु :

स्वास्थ्य के साथ ही वित्तीय लाभ बना रहेगा। दोस्तों से लाभ होगा। प्रियजन के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। जीवनसाथी या प्रियजन के साथ अच्छा समय आप बिता पाएंगे। एक-दूसरे को समझने और एक-दूसरे के अनुकूल होने का समय चल रहा है। आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा और संबंधों में मधुरता आएगी। अपनी मंत्र साधना और मेडिटेशन को थोड़ा बढ़ाकर अपने मानसिक तनाव में आराम का अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों पर खर्च के कारण आपकी बचत पर असर पड़ेगा। जॉब में बदलाव के लिए मुश्किल समय है। गुस्से में कोई निर्णय न लें और अपने अधिकारी के साथ संबंध न बिगाड़ें। कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराए की पहचान करा देगा। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है।

मकर :

नई नौकरी के भी योग हैं। आपको कोई नया कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है या आपने कोई टेंडर भरा है, तो उसमें अचानक सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट और कारोबार में योग्य निर्णय से आय में वृद्धि होगी। नई जगह नौकरी मिलने या प्रमोशन के साथ ट्रांसफर के भी योग हैं। सरकार से मान-सम्मान मिल सकता है। आंख में भी तकलीफ हो सकती है, लेकिन उचित उपचार से राहत मिलेगी। आपके पालतू जानवर को बीमारी से राहत मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य आपके पक्ष में जाते दिख रहे हैं। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। माता-पिता की स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। स्टूडेंट्स की मेहनत रंग लाएगी। आपकी चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझे उसके प्रति समर्पित रहे तो ही आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

कुंभ :

शरीर के स्वस्थ रहने से आपका उत्साह बढ़ा रहेगा। पड़ोसियों और भाइयों के साथ तालमेल भी बेहतर रहेगा। दूर के लोगों के साथ बातचीत बढ़ाने से आपको राहत मिलेगी। दूर रहने वाले दोस्तों या परिचितों के आगमन से आपको खुशी का अहसास होगा। यात्रा की भी संभावना है। यह चरण विशेष रूप से फाइनेंस, निवेश, किराये की आय, कानूनी मामलों, शिक्षा और धार्मिक संस्था के कार्यों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर हैं। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन, पोशाक या गहने की खरीद पर खर्च कर सकती हैं। सप्ताह के आखिरी दिन विचारों में जल्दी-जल्दी बदलाव के कारण डिसीजन लेने में कन्फ्यूजन बना रहेगा, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय को टालना बेहतर होगा। लंबे समय स्व भूमि संबंधी कार्य रुखा हुआ है उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे है। समय रहते कार्रवाई करे। अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

मीन :

समय और परिस्थितियों को देखकर ऐसा लग रहा है कि शायद एकांत में रहना ही आपके लिए बेहतर है। इस स्थिति में भावनाओं को छोड़ हर मामले में व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। सप्ताह के दूसरे दिन से, भाग्य का साथ मिलने से स्थिति में सुधार होगा, लेकिन आर्थिक या प्रफेशनल उन्नति के लिए मेहनत करने को तैयार रहें। स्टूडेंट्स के लिए शुरुआती समय बेहतर नहीं है, लेकिन बाद का समय अनुकूल है। किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।


0 Comments