मेष:
आर्थिक उन्नति के शुभ संयोग बनेंगे एवं निवेश द्वारा सफलता मिलेगी। इस सप्ताह की गई यात्राएं फायदेमंद साबित हो सकती हैं। कार्य क्षेत्र में धीमे-धीमे उन्नति होगी। सप्ताह के अंत में थोड़ा सावधान रहें, किसी कारण आर्थिक समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ:
कार्यक्षेत्र में खुशखबरी मिल सकती है। बिजनस करने के लिए यह समय अनुकूल है। आर्थिक उन्नति के शुभ संयोग बनेंगे एवं क्रिएटिविटी के द्वारा शुभ परिणाम मिलेंगे। कोई व्‍यक्ति आगे बढ़कर आपकी मदद भी करेगा। यात्राओं द्वारा अनुकूल परिणाम प्राप्‍त होंगे। सप्ताह के अंत में सकारात्‍मक बदलाव होंगे।

मिथुन: 
इस सप्ताह आपके संयम एवं आपकी सूझ-बूझ की परीक्षा का समय है। किसी भी मसले का बातचीत द्वारा हल निकालेंगे तो आपके लिए आसानी होगी एवं स्थितियां अनुकूल होती जाएंगी। आर्थिक व्यय अधिक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जिद्द में आकर निर्णय लेने की वजह से भी कष्ट संभव है। यात्राओं को अगर करना चाहते हैं तो उस तरफ़ भी फ़ोकस करने की आवश्यकता है।

कर्क: 
कार्यक्षेत्र में सुख समृद्धि रहेगी एवं आपके मित्र एवं परिवार वाले आपके प्रॉजेक्ट में आपकी मदद करेंगे। आर्थिक उन्नति अच्छी होगी एवं इस मामले में आपको अवसर भी ख़ूब मिलेंगे। परिवार में किसी निर्णय को लेकर शुरुआत में मन थोड़ा सा चिन्तित रहेगा लेकिन व्यर्थ की चिंता करना बेकार है। यात्राओं के लिए समय अनुकूल है।

सिंह: 
आर्थिक स्थितियां आपके लिए शुभ संयोग बनाएंगी एवं निवेश आपके लिए शुभ होंगे। यात्राओं को करते समय लापरवाही न बरतें। भावनात्मक कारणों की वजह से कार्यक्षेत्र में कष्ट हो सकता है। सप्ताह के अंत में शुभ संयोग बन रहे हैं एवं खुशियां दस्तक दे रही हैं।

कन्या: 
कार्यक्षेत्र में बहुत सारे बदलाव रहेंगे एवं आपके प्रॉजेक्ट में कुछ नए पैटर्न उभरकर सामने आएंगे। इस सप्ताह आप अपनी यात्राओं को लेकर काफ़ी बिज़ी रहने वाले हैं एवं यात्राएं शुभ भी होंगी। पितृतुल्य व्यक्ति को लेकर मन चिंताओं से घिरा रहेगा एवं आर्थिक व्यय अधिक हो सकते हैं। हो सकता कि सप्ताह के अंत में कोई आपको धोखा दे सकता है।

तुला: 
इस सप्ताह थोड़ा सा संयम एवं थोड़ी सी सूझबूझ आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्‍ठ के साथ अनबन हो सकती है जिस वजह से कष्ट उत्पन्न होंगे। कोई भी महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय इस सप्ताह आपको टाल देना चाहिए तभी सुखी रहेंगे, अन्यथा अचानक से धन व्यय के भी योग बन सकते हैं।

वृश्चिक: 
कार्यक्षेत्र में सुखद अनुभव रहेंगे एवं विजय आपकी होगी। आप अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी या फिर व्यवहार कुशलता की वजह से आपके कामों को पूर्ण कर पाएंगे। आर्थिक उन्नति होगी एवं निवेश शुभ संयोग बनाएंगे फिर भी मन में एक खलिश सी रहेगी। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा भी शुभ परिणाम सामने आएंगे।

धनु: 
कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे सब कुछ सही रहेगा। आर्थिक मामलों में अभी व्यय अधिक रहेंगे। भावनात्मक कारणों की वजह से भी अधिक ख़र्चे हो सकते हैं। यात्राओं में साधारण स्थितियां रहेंगी। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर या फिर किसी बुज़ुर्ग को लेकर मन व्यथित रहेगा।

मकर: 
परिवार में सपॉर्ट मिलेगा। यात्राओं द्वारा सफलता मिलेगी। इस मामले में किसी महिला की मदद आपके लिए अत्यंत कारगर सिद्ध होगी। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे उन्नति के शुभ संयोग बनेंगे। आर्थिक व्यय अधिक रहेंगे। बच्चों पर व्यय अधिक हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर मन व्यथित रहेगा।

कुंभ:
आर्थिक मामलों में सफलता अवश्य मिलेगी एवं सेलिब्रेशन के संयोग बनेंगे। इस सप्ताह थोड़ा सा संयम रखने पर सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी खबर को लेकर मन परेशान रह सकता है। यह सप्ताह यात्राओं के लिए शुभ नहीं है एवं इन्हें टाल देना ही बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में किसी नई शुरुआत को लेकर मन चिंताओं से घिरा रहेगा।

मीन: 
आर्थिक उन्नति के शुभ संयोग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कष्ट रहेगा, किसी भी मसले को बातचीत द्वारा सुलझाएंगे तो ज़्यादा बेहतर स्थिति में अपने को पाएंगे। यात्राओं को करते समय नए लोगों से दोस्ती होगी जो भविष्य में स्थितियां सुधरेंगे। सप्ताह के अंत में किसी से धोखा मिल सकता है।

0 Comments