मेष :

गणेश जी कहते हैं कि आप आत्मविश्लेषण व आध्यात्मिकता की ओर उन्मुख रहेंगे (मेरा मतलब है कि पिछले हफ्ते से ही हैं) और इस बात को लेकर विचारमग्न रहेंगे कि आप अपने जीवन में क्या करना चाहते हैं। आर्थिक स्थितियां धीरे- धीरे सुधरती जाएंगी। यात्राओं के लिए यह शुभ समय है एवं यात्राओं में सफलता भी मिलेगी। सप्ताह के अंत में आर्थिक मामले में किसी प्रकार की खुशी मिल सकती है। पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह पहले से तय किए गए कार्यों को संपादित करवाएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास में सफलता की प्राप्ति का योग है। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ दिखाई देगा।

वृष :

आपके रिश्ते, जो आपके लिए सबसे बड़े प्रेरणास्रोत हैं, एक विचारधारा के रूप में निश्चित आकार लेंगे जो कि पूरी तरह लोगों के साथ आपकी बातचीत पर केंद्रित होगा। प्यार, शादी, व्यावसायिक रिश्ते, समाज व दुनिया के साथ आपके समीकरण, काम आदि आपके जीवन के महत्वपूर्ण तथ्य है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा एवं निवेश सकारात्मक परिणाम देंगे। आप जीवन के एक ऐसे चक्र से गुजर रहे हैं जहां पर आपको निवेश द्वारा पॉजिटिव फल मिलते जाएंगे। यात्राओं द्वारा साधारण फल मिलेंगे एवं अधिक मेहनत भी करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। शुभ कार्य संपादित होंगे। लाभ के प्रयासों में सफलता मिलेगी। मित्रों के माध्यम से बिगड़े संबंधों की मध्यस्थता बनेगी। व्यापारियों के लिए पारंपरिक क्षेत्र में विशेष लाभ का योग। नौकरीपेशा में पदोन्नति के साथ वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन :

अब आप सफलता के चरण में प्रवेश कर रहे हैं और पिछले हफ्ते जिन चीजों पर आपका ध्यान केंद्रित था, इस हफ्ते उन पर आप दोगुना ध्यान देंगे जैसे- घरेलू और आर्थिक मामले। आप अपनी संपत्ति के साथ-साथ कमाने की अपनी क्षमता में भी सुधार करेंगे। किसी एक यात्रा के दौरान नए दोस्त बनेंगे जो आने वाले समय में आपके लिए शुभ फल लेकर आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में हालांकि कुछ जिम्‍मेदारियां अब बढ़ सकती हैं। व्यापारियों के लिए वैदेशिक क्षेत्र में शेयर मार्केट का लाभ। नौकरीपेशा में हुनरमंद लोगों के लिए नए अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को मैनेजमेंट से संबंधित सभी स्किल्स में राष्ट्रीय या अन्तरराष्ट्रीय तथा निजी क्षेत्रों में कार्य के अवसर।

कर्क :

आप प्रसिद्ध होना चाहते हैं। एक ऐसा व्यक्ति बनना चाहते हैं, जिसे उसके ज्ञान के लिए जाना जाए और जिसे समाज उसके ज्ञान व विद्वता के लिए सम्मान की नजर से देखे। लेकिन इसके लिए अभी आपको काफी लंबा रास्ता तय करना है। आर्थिक उन्नति अच्छी होगी एवं इस मामले में आपको किसी एक्‍सपर्ट की मदद भी मिल सकती है। यात्राओं के लिए किए गए प्रयास सफलता दिलवाएंगे। सप्ताह के अंत में तनाव के कारण नींद में परेशानी हो सकती है। कुछ कार्य के हो जाने से राहत का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से व्यावसायिक लाभ मिल सकता है। व्यापारियों के लिए रसायन से संबंधित ऐलोपैथिक सेक्टर लाभ देगा। नौकरीपेशा में कार्य का प्रतिसाद मिलने से प्रसन्नता होगी। 

सिंह :

आप वृहद स्तर पर जीवन जिएंगे और खुले दिल से सबको प्यार करेंगे। आप ढेर सारा पैसा कमाएंगे और उसे खर्च भी करेंगे। आप खुलकर जीने का प्रयास करेंगे और किसी के प्रेमपाश में बंधने से भी नहीं हिचकेंगे। कार्यक्षेत्र में अगर आप अपने पर भरोसा करके स्थितियों का आकलन करने के पश्चात निर्णय लेंगे तो अधिक फायदा होगा। आर्थिक मामलों में मानसिक रूप से असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। सप्ताह में व्यस्तता बनी रहेगी। आर्थिक व्यय होगा। प्रसन्नता के साथ शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पदवृद्धि होगी। संपत्ति में वृद्धि के योग। व्यापारियों के लिए धातु बाजार का लाभ किन्तु बाजार की स्थिति का असर रहेगा। नौकरीपेशा में विशेष परिश्रम।

कन्या : 

आप दूसरों की सेवा करना चाहते हैं और ऐसा करने में कोई रुकावट आड़े नहीं आएगी। आप समाज को कुछ देना चाहते हैं और भाग्य आपके सभी प्रयत्नों में आपका साथ देगा। निवेश द्वारा फायदा होगा। सेहत में भी अच्छे सुधार इस सप्ताह आपको दिखाई पड़ेंगे। परिवार में अहम के टकराव हो सकते हैं, थोड़ा सा संयम के साथ स्थितियों को संभालेंगे तो लाभ प्राप्‍त होगा। कार्यक्षेत्र में बातचीत द्वारा मसलों का हल निकालने की कोशिश करेंगे तो लाभ होगा। महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात होगी। विशेष कार्य के होने से आर्थिक बोझ कम होगा। ऋण मुक्ति का समय है। व्यापारियों के लिए नुकसान को भरने वाला समय है। नौकरीपेशा में बौद्धिकता का लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को कामर्शियल मैनेजमेंट में पैसफिक अवसर मिल सकते हैं।

तुला :

आज के लोकप्रिय आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव कहते हैं, 'जीवन में रोजाना एक सी दिनचर्या सुरक्षित तो होती है, लेकिन उसमें आगे बढऩे की कोई संभावनाएं नहीं होतीं, विकास नहीं होता। आप उनके इन शब्दों का अर्थ समझेंगे। आप मौजूदा स्थिति को बदलना चाहते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं साझेदारी के कार्य सफलता लेकर आएंगे। आर्थिक स्थितियों को मजबूत बनाने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। विकास के लिए नए विचारों का स्वागत करेंगे। अच्छे लोगों के बीच बैठने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक तथा व्यापारिक दोनों ही तरीके से सप्ताह श्रेष्ठ हैं। व्यापारियों के लिए पत्थर, खदान से जुड़े व्यवसाय में उछाल की संभावना। नौकरीपेशा में कार्यकारी सहयोग से प्रसन्नता। 

वृश्चिक :

आप काफी खर्चे करेंगे, आपका अहंकार बढ़ेगा, आप जुनून के पीछे भागेंगे और कुछ गलतफहमियों व झगड़ों का भी शिकार होंगे। हल्के मुद्दों पर आप अपनी बात प्रमुखता से रखेंगे और साधारण वाद-विवादों को भी दिल पर ले लेंगे। इससे आपको कोई फायदा नहीं होने वाला है। आर्थिक मामलों में जबर्दस्त फायदे हो सकते हैं। साझेदारी में किए गए निवेश इस सप्ताह फायदा पहुंचाएंगे। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत भविष्य में आपको सफलता दिलवाएगी। इस सप्ताह की गई यात्राओं में महिला वर्ग की मदद से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं एवं सफलता भी मिलेगी। भूमि तथा संपत्ति का कार्य हल होगा। व्यावसायिक उन्नति से समस्याओं का समाधान होगा। व्यापारियों के लिए वंशानुगत व्यापार में संशोधन करना होगा। नौकरीपेशा में प्रशासनिक पद पर उच्च अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। 

धनु :

इस हफ्ते आप जिस मूड में हैं, उसमें आप कोई चमत्कार भी कर सकते हैं। कुछ भी आपके लिए असंभव नहीं है। आप सितारों तक पहुंचेंगे और पांवों की उंगलियों के सहारे खड़े होकर उन्हें छू भी सकेंगे। कार्यक्षेत्र में आप बहुत ज़्यादा बिज़ी रहेंगे एवं जीवन में उन्नति अपनी टीम को साथ लेकर चलने से होगी। आर्थिक मामलों में भी सफलता मिलेगी एवं हो सकता है इस संबंध में विजय आपको अवश्य प्राप्त होगी। सेहत में साधारण सुधार रहेंगे। इस सप्ताह यात्राओं को टाल देंगे तो ही आपके लिए बेहतर होगा। नए सिरे से योजनाओं का निर्माण करेंगे। वैचारिक संतुलन की खोज में रहेंगे। आत्मविश्वासी होकर दृढ़ता से अपने क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा में पदोन्नति से प्रसन्नता। महिला तथा छात्रवर्ग को अकादमिक स्तर पर शैक्षणिक पद पर अवसर।

मकर :

आपकी कश्ती में मौजूद छेद अंतत: भर गया है और आप आगे बढऩे के लिए फिर से तैयार हैं। आपको अहसास होगा कि यह समय आगे बढऩे का है। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए आपको अपनी मंजिल तक पहुंचना ही है। आर्थिक मामलों में आपको इस सप्ताह अच्छी सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे उन्नति होती जाएगी। परिवार में वैसे तो सब कुछ ठीकठाक है लेकिन आप किसी न किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। सिचांई से जुड़े क्षेत्रों में प्रयास किया जा सकता है। व्यापारियों के लिए लौह उद्योग की कुटीर इकाई अच्छा खासा लाभ दे सकती है। नौकरीपेशा में सहयोग से अनुकूलता प्राप्त होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्र में अवसर मिलेंगे।

कुंभ :

'कल्पनाएं हमें दूसरा मौका देती हैं, जबकि जिंदगी इसे नकार देती है। आप दिमाग एक साथ अनेकों जगह मौजूद है।  कार्यक्षेत्र में किसी प्रॉजेक्ट को लेकर मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी नई शुरुआत को लेकर मन चिंतित रहेगा। सप्ताह के अंत में कोई आगे बढ़कर आपकी मदद कर सकता है। विदेश यात्रा के अवसर। कार्य अथवा व्यवसाय से जुड़े विषय में बाहरी सहयोग मिलेगा। श्रमिक वर्ग सहयोग करेगा। व्यापारियों के लिए संबंधित व्यापार में उधारी का पैसा प्राप्त होने का योग है। नौकरीपेशा में प्रगति के अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को नए सिरे से लक्ष्य तय करते हुए प्रतिस्पर्धा का लाभ लेना होगा।

मीन :

आप अपने दोस्तों के साथ ज्यादातर समय बिताएंगे फिर चाहे वह लड़कों का समूह हो, लड़कियों का समूह हो या दोनों का। यह समय पार्टी करने का है और आप उनमें से नहीं हैं, जो मौज-मस्ती करने से चूकें। आर्थिक समृद्धि के भी शुभ संयोग बन रहे हैं, लेकिन परिणाम अभी आपकी अपेक्षाओं से थोड़े कम ही रहेंगे। यात्राओं के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं है। सप्ताह के अंत में आप बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे। स्थितियां पक्ष में होंगी। मानसिक बोझ उतरेगा। कार्य तथा पारिवारिक क्षेत्र सहयोग करेगा। किसी नई योजना पर कार्य की शुरुआत की जा सकती है। व्यापारियों के लिए वनस्पति के क्षेत्र से संबंधित फ्लोरीकल्चर का लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा में वरिष्ठों के सहयोग से पदोन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को अवसर मिलेंगे।

0 Comments