मेष राशि: इस राशि के जातकों पर शनि अमावस्या पर अच्छा असर पड़ेगा।  इस दिन आपकी तरक्की के चांस बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन व नई योजनाओं का सक्सेस होने के चांस बन रहे हैं। नवां शनि पुरानी कष्टकारी स्थितियों को दूर करेगा। दूर स्थान की यात्रा और आध्यात्मिक प्रवृत्ति बनेगी।

वृष राशि: इस राशि के जातकों पर शनि का असर अच्छा नहीं रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों के साथ ही आने वाले समय में भी शारीरिक कष्टों से जूझना होगा। हालांकि व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन वो भी तभी होगा जब आप अधिक प्रयास करेंगे। शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा, आठवां शनि कष्टकारी रहेगा। विघ्न—बाधा बनी रहेगी। देरी से सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि: शनि अमावस्या पर आपके लिए जीवन के नए रंग लेकर आएगी। इसमें आपको आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं आपको कुछ कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं। लेकिन शत्रुओं से बचकर रहें तो आप इससे बच भी सकते हैं। लेन-देन में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, दूसरों से मधुर संबंध बनाने में सफलता एवं मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के किस्मत खुलने वाली है। लंबे समय से आ रही परेशानी से आपको मुक्ति मिलेगी। धनलाभ के चांस हैं , लेकिन वो तभी आपको मिलेगा जब आप अपने कार्यों में दूसरों से ज्यादा खुद के प्रयास को महत्ता देंगे। मनोरंजन एवं सृजनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

सिंह राशि: शनिदेव की कृपा इस राशि के जातकों पर कम ही रहेगी। कई कारणों से आपके कामों में बाधा बनेगी। वहीं पढ़ाई के क्षेत्र में आपको फायदा मिलेगा लेकिन अपने शत्रुओं से सावधान रहें। शनि की ढैया से मुक्ति मिलेगी, जमीन-जायदाद सम्बन्धी विवाद से बचें।

कन्या राशि: इस राशि पर शनि की टेढ़ी नजर रहेगी। शनि आमावस्या पर आप पर मिला जुला असर रहेगा। नए काम शुरू न करें। इससे आपके काम पर बुरा असर रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए यह समय बेहद शुभ होगा। शनि की ढैया के प्रभाव में आएंगे। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा, सामाजिक कार्य में भागीदारी बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में छोटी यात्राओं से लाभ होगा।

तुला राशि: इस दिन दुर्लभ संयोग से अच्छा प्रभाव होगा। इस दिन आपको नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं। व्यापार करने वालों के लिए भी यह समय शुभ साबित होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी, आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत बनने के योग हैं।

वृश्चिक राशि: इस दिन आपपर अच्छा असर नहीं पड़ सकता है। इस समय इस राशि के जातकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस समय शनि के अशुभ प्रभाव के कारण आपके बनते हुए काम भी प्रभावित हो सकते हैं। शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में रहेंगे। दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता मिलने के योग हैं।

धनु राशि: साढ़ेसाती का प्रभाव इस समय आपकी राशि में है। मान-सम्मान में अत्यधिक विद्धि होगी।  इस शनि अमावस्या पर आपको नए कार्य में सफलता मिलेगी। ऐसे में आप शनिदेव की साधाना करेंगे तो आपको बेहद शुभ लाभ होगा दृढ़ता से काम लेकर सफलता प्राप्ति के योग हैं।

मकर राशि: इस राशि के जातकों पर इस दिन मिला जुला असर रहेगा। बेहतर काम करने के मौके आपको मिलेंगे, लेकिन आपको अपने निर्णय खुद लेने होंगे। आपके कई महीनों से रुके काम आपके बन जाएंगे। साढ़ेसाती का प्रथम चरण आरम्भ होगा, कार्यों में विलम्ब होंगे, बिगड़े हुए सम्बन्ध बनाने व बढ़ाने पर ध्यान दें।

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को भी व्यवसाय और नौकरी में तरक्की मिलने का योग बन रहा है। अगर आप घर लेने की सोच रहे हैं तो आपका सपना साकार होने के चांस है। पुराने सौदे से लाभ मिल सकता है। नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। व्यवसाय अथवा नौकरी में बदलाव होने की सम्भावना रहेगी। कार्यों में अच्छी शुरुआत के योग हैं।

मीन राशि: इस राशि के जातकों को शनि की विशेष कृपा मिलेगी। आर्थिक लाभ भी हो सकता है। इस राशि वालों के लिए मान-सम्मान में पहले से ज्यादा बढ़ोत्तरी होगी। परिवार और दोस्तों की तरफ से सुखद अनुभव होगा। उन्नति के अच्छे योग बनेगें, यात्रा आदि से लाभ होगा। विदेश से सम्बन्ध बनने के योग हैं।

0 Comments